भारत गौ रक्षा मिशन द्वारा श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर भव्य शोभायात्रा, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

भारत गौ रक्षा मिशन के तत्वावधान में श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन


भारत गौ रक्षा मिशन संगठन के तत्वावधान में आज श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत गौ रक्षा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुश गुप्ता जी ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की पुरज़ोर मांग की। उन्होंने देशवासियों से गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु इस पावन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील भी की।
इस अवसर पर जिला संयोजक श्री महेंद्र कुमार सोनी एवं आदित्य हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री अजय प्रताप जी ने प्रशासन से आग्रह किया कि गौ तस्करी जैसी जघन्य घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं प्रांत प्रमुख श्री विष्णु गुप्ता जी एवं जिला अध्यक्ष श्री पवन जी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की कई गौशालाओं की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेकर स्थायी एवं ठोस समाधान निकालने की मांग की।
इस कार्यक्रम में अमन कनौजिया (अवध प्रांत), कुलदीप जायसवाल (प्रांत अध्यक्ष), संगम गुप्ता जी, सूरज सिंह (तहसील अध्यक्ष), करण जी, शिवा सिंह जी, मयंक जी (जिला उपाध्यक्ष), अमन शुक्ला जी (संयोजक), राजकुमार जी, अभिनेक जी सहित भारत गौ रक्षा मिशन संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन जय श्री राम एवं जय गौ माता के उद्घोष के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

और नया पुराने